पति–पत्नी का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम, चंद्रावती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

रामपुर चंद्रावती गांव में दोहरे आत्महत्या कांड से शोक की लहर, दो मासूम बेटियों की परवरिश को लेकर चिंता

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। रामपुर चंद्रावती गांव में पति–पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना के बाद मंगलवार को पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सनीदेवल राजभर और उनकी पत्नी चांदनी राजभर का शव दोपहर बाद गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन दोनों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए चंद्रावती घाट ले गए, जहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि मृतक के पिता शिवकुमार राजभर ने दी।

 

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम सनीदेवल राजभर एवं उनकी पत्नी चांदनी राजभर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। गांव में हर ओर मातम पसरा हुआ है और लोग दोनों की दो मासूम बेटियों—अदिति (7 वर्ष) और काजल (3 वर्ष)—की परवरिश को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

 

कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार सनीदेवल खेत से लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसके बाद उन्होंने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि यह कदम क्यों उठाया गया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। परिजनों के अनुसार न तो परिवार में किसी प्रकार का आर्थिक संकट था और न ही किसी तरह का विवाद।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी इस घटना से हतप्रभ हैं। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। दोनों मासूम बेटियां अपनी दादी के आंचल में लेटकर बिलखती रहीं, वहीं मां दहाड़ें मारकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा