सड़क दुर्घटना मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस आयुक्त के आदेश पर चौबेपुर थाने में स्कूटी चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)।क्षेत्र के भगवानपुर निवासी लाल बहादुर यादव के भाई के साथ हुई सड़क दुर्घटना के मामले में आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जन शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से पुलिस आयुक्त वाराणसी के आदेश पर थाना चौबेपुर पुलिस ने संबंधित स्कूटी चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला 1 नवंबर 2025 की रात का है। सहादुर यादव एवं रमेश यादव बुलेट मोटरसाइकिल से मारकण्डेय धाम से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे भगवानपुर गांव के पास सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार एवं लापरवाही से आ रही स्कूटी संख्या यूपी 61 बीक्यू 2199 ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रमेश यादव को मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे सहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 व स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को पहले पीएचसी नरपतपुर पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों द्वारा उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना में बुलेट मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस संबंध में 14 नवंबर एवं 2 दिसंबर को थाना चौबेपुर में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंततः जन शिकायत प्रकोष्ठ में दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद चौबेपुर पुलिस ने संबंधित स्कूटी चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा