पेंशनर्स दिवस पर पेंशनरों की समस्याएं सुनीं प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व कोषागार कार्यालय में हुआ संवाद, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश

 

वाराणसी। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी जनपद के विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पेंशनरों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

 

इसी क्रम में पेंशनर्स दिवस पर कोषागार कार्यालय में भी पेंशनरों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार एडीएम सप्लाई अमित कुमार भारतीय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य कोषाधिकारी गोविंद सिंह, विभिन्न पेंशनर्स संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, वित्त एवं लेखा सेवा के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों ने कोषागार से संबंधित पेंशनरों के प्रत्यावेदनों को अलग से संकलित कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया में सुधार, नोशनल वेतनवृद्धि के आधार पर पेंशन पुनरीक्षण के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण सहित अन्य समस्याएं रखीं।

 

एडीएम सप्लाई एवं मुख्य कोषाधिकारी ने पेंशनरों को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान कराया जाएगा।

 

इस अवसर पर राजेश्वर पाण्डेय, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, जयराज बहादुर सिंह, एसडी मिश्र, ओकांत पाण्डेय, अशोक सिंह, आनन्द नारायण सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अवध नारायण पाण्डेय, सुभाष सिंह, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, कैलाश नाथ सिंह, एनपी सिंह, राजनाथ सिंह, आनन्द लाल, प्रेमचंद्र गुप्त, श्रीरामचन्द्र गुप्त, चन्द्रभूषण सिंह एवं शेल कुमारी सहित अन्य पेंशनरों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा