विंध्याचल मंडलीय चयन ट्रायल में भदोही की खो–खो महिला टीम उपविजेता

भदोही व सोनभद्र की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, उत्कृष्ट खेल से बढ़ाया जिले का मान

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। खो–खो महिला वर्ग की विंध्याचल मंडलीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता में जनपद भदोही एवं सोनभद्र की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भदोही जनपद की खो–खो महिला टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिर्जापुर जनपद के जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा दोनों जनपदों की टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपने खेल जीवन से जुड़े अनुभव भी साझा किए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ।

 

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंजनेश सिंह (कोच, सोनभद्र), अंतेश मिश्रा (पीटीआई, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही), शिवम् राय (कोषाध्यक्ष, जिला खो–खो संघ भदोही), अनवर हुसैन एवं आशीष मौर्या उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान दोनों जनपदों की महिला खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं और खेल भावना का परिचय देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान