दीवार प्लास्टर को लेकर विवाद में अधिवक्ता की पिटाई

सारनाथ के लेदुपुर में लाठी-डंडों से हमला, 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के लेदुपुर स्थित शिवा नगर कॉलोनी में दीवार प्लास्टर और पक्की नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पक्की नाली निर्माण से पूर्व दीवार पर प्लास्टर कराने की बात कहने पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने अधिवक्ता पर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बताया जाता है कि शिवा नगर कॉलोनी में पक्की नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कॉलोनी निवासी एवं अधिवक्ता विकास मिश्रा ने पहले दीवार पर प्लास्टर कराए जाने के बाद नाली निर्माण कराने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर पुरानी रंजिश के चलते कृपा शंकर, रिंकू, धनंजय, रामधीन, नन्हकू, पंकज, अभिषेक, शैलेश, आकाश, प्रतीक, अखिलेश, प्रिंस, श्लोक तथा रुस्तमपुर निवासी चंदन राजभर ने अचानक लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

 

हमले में विकास मिश्रा लहूलुहान हो गए। बीच-बचाव करने आए कोटवा निवासी अवधेश एवं उमाशंकर भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

घायल अधिवक्ता विकास मिश्रा की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस