नामांकन के दौरान दी सेंट्रल बार एसोसिएशन परिसर में रहा गहमा-गहमी का माहौल, बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद
वाराणसी। कचहरी स्थित दी सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस में आज चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया। महामंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे एडवोकेट अनूप सिंह ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय अधिवक्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे पूरे परिसर में गहमा-गहमी का वातावरण बना रहा।
अनूप सिंह के नामांकन के अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा सिंह, राघवेंद्र सिंह ‘बबलू’, वरिष्ठ अधिवक्ता कमल रघुवंशी, महेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, देवी उमाशंकर सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सतीश चतुर्वेदी तथा पूर्व महामंत्री रजनीश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह साफ नजर आया। अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का विषय अनूप सिंह की मजबूत दावेदारी रही। चुनावी प्रक्रिया के आगे बढ़ने के साथ ही सेंट्रल बार एसोसिएशन परिसर में राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।




