कैथी टोल प्लाजा पर एनएचएआई का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 300 से अधिक चालकों की जांच

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सुरक्षित यात्रा व स्वस्थ जीवनशैली की सलाह

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से शुक्रवार को कैथी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में 300 से अधिक वाहन चालकों एवं आसपास के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में एम.एस. सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. एम.एस. शुक्ला ने वाहन चालकों का हृदय संबंधी परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि लगातार लंबे समय तक वाहन चलाने से परहेज करें तथा भोजन के तुरंत बाद वाहन संचालन न करें, इससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो सकता है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार ने आंखों की देखभाल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी तक वाहन चलाने के बाद आंखों को पर्याप्त विश्राम देना आवश्यक है। साथ ही मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र रोग होने की स्थिति में वाहन न चलाने की सलाह दी।

डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने आयुर्वेदिक पद्धति से नाड़ी परीक्षण किया और पंचकर्म संबंधी परामर्श दिया। टीम में डॉ. (वैद्य) पी.आर. बेहरे (एमओ आयु), डॉ. सिद्धार्थ यादव (एमडी आयुर्वेद), डॉ. हेमंत यादव (एमडी आयुर्नोदा) सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति