खारुपुर स्थित आरबीसी चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, राम–रावण युद्ध का सजीव मंचन रहा आकर्षण

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के खारुपुर स्थित आरबीसी चिल्ड्रेन एकेडमी में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत राम–रावण युद्ध का सजीव मंचन रहा। संवाद, वेशभूषा और अभिनय के माध्यम से बच्चों ने पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया, जिसकी उपस्थित दर्शकों ने भरपूर सराहना की। इसके साथ ही महिला विश्व चैंपियन टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित प्रस्तुति ने देश की खेल उपलब्धियों पर गर्व का भाव उत्पन्न किया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर शैल चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने, ज्ञान के नए आयामों को अपनाने और उच्च शिक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार चौबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक धर्मराज चौबे ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे संस्कार, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा