जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चोलापुर के छात्रों का दमदार प्रदर्शन

परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विकासखंड चोलापुर के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान चोलापुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

 

600 मीटर दौड़ में श्रेया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में रितिका शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता के 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम राजभर ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर चोलापुर का गौरव बढ़ाया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी विकासखंड चोलापुर की टीम ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए जनपद वाराणसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

लंबी कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती, विकासखंड चोलापुर की छात्रा पूजा साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

 

खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने सभी विजेता और प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि जीतने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं, जबकि अन्य बच्चों को निराश न होकर अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विभाग बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सहयोग करता रहेगा।

 

खेल व्यायाम शिक्षक प्रेम चौधरी ने कहा कि चोलापुर के बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभा और मेहनत में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र