जायसवाल मैरिज प्वाइंट का तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न

जायसवाल मैरिज प्वाइंट का तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न

वाराणसी। रामकटोरा स्थित अमर बैंक्वेट हाल में रविवार को जायसवाल मैरिज प्वाइंट की ओर से तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवक-युवतियों के साथ उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाराणसी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास जायसवाल ने की, जबकि संचालन ईशान राम जायसवाल ने किया। इससे पूर्व मंचासीन स्वजातीय बंधुओं का अंगवस्त्र, तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में भगवान दास जायसवाल ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन दो परिवारों को जोड़ने का सशक्त मंच है, जिसमें समाज के प्रत्येक सदस्य की सहभागिता आवश्यक है। पूर्व सांसद प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम जायसवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन रिश्तों की डोर मजबूत करता है और युवाओं व परिवारों को एक सार्थक मंच प्रदान करता है।

समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जायसवाल मैरिज प्वाइंट के प्रभारी मुरलीधर जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा विवाह संबंधी समस्याओं पर प्रत्येक रविवार निःशुल्क परामर्श सेवा दी जा रही है, जो पिछले तीन वर्षों से निरंतर संचालित है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जायसवाल समाज के युवाओं व परिवारों के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना रहा। आगंतुकों के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जौनपुर, लखनऊ सहित विभिन्न जिलों से आए समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा