20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, लहन नष्ट

20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, लहन नष्ट

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)।अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को कच्ची देशी शराब व उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर तथा वरुणा जोन के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कादीपुर परानापुर स्थित कंजड़ बस्ती में अवैध रूप से देशी शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर 21 दिसंबर की सुबह करीब 9:25 बजे पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर टुन्नु पुत्र शिवधर, निवासी ग्राम चौबेपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 20 लीटर अपमिश्रित देशी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। वहीं मौके पर मौजूद करीब 2.5 कुंतल लहन को नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में थाना चौबेपुर पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 783/2025 के तहत धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम एवं धारा 274 बीएनएस में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। छापेमारी टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, कमल सिंह यादव, राजेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा