चंद्रावती में धूमधाम से मना भगवान चंद्रप्रभु का जन्म व तप कल्याणक

चंद्रावती में धूमधाम से मना भगवान चंद्रप्रभु का जन्म व तप कल्याणक

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चंद्रावती (वाराणसी)। चंद्रपुरी तीर्थ क्षेत्र चंद्रावती में रविवार को जैन मिलन वाराणसी की ओर से जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु के जन्म एवं तप कल्याणक महामहोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि काशी में जन्मे जैन तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक एक ही तिथि को पड़ता है। भगवान पार्श्वनाथ का महामहोत्सव बनारस में उसी दिन रथोत्सव के विशाल जुलूस के साथ मनाया जाता है, इसी कारण भगवान चंद्रप्रभु का जन्म व तप कल्याणक उनकी जन्मस्थली चंद्रावती में अगले रविवार को आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन, नव देवता पूजन, विशेष पूजन, आरती, महाअर्घ्य अर्पण के साथ शांतिपाठ एवं विसर्जन संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया।

वीर अरविंद कुमार जैन के सौजन्य से सामाजिक सरोकार के तहत चंद्रावती एवं आसपास के गांवों के लगभग 500 बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस, जूता-मोजा तथा बिस्कुट के पैकेट उपहार स्वरूप वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

महामहोत्सव में जैन मिलन बनारस के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सहित दिगंबर जैन समाज के करीब 150 पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सामूहिक स्वल्पाहार किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह