जब्त मिट्टी तेल की 26 दिसंबर को होगी नीलामी
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)।सरैया फुलवरिया से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 340 लीटर मिट्टी तेल आपूर्ति विभाग द्वारा वर्ष 2012 में बरामद किया गया था। उक्त जब्त मिट्टी तेल को रोहनियां क्षेत्र के जफराबाद स्थित मेसर्स सत्य नारायण भगतराम मिट्टी तेल डीलर्स के सुपुर्द किया गया था।
न्यायालय अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) के निर्देश पर जब्त मिट्टी तेल की नीलामी दिनांक 26 दिसंबर को अपरान्ह दो बजे जफराबाद स्थित मेसर्स सत्य नारायण भगतराम मिट्टी तेल डीलर्स के यहां की जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रखंड एवं पूर्ति निरीक्षक की उपस्थिति में संपन्न होगी।
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कलेक्ट्रेट कार्यालय से संपर्क कर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।




