केंद्रीय विधि सलाहकार जयप्रकाश दुबे के सान्निध्य में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

केंद्रीय विधि सलाहकार जयप्रकाश दुबे के सान्निध्य में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बलुआ रोड स्थित एरा पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय, केंद्र सरकार के वरिष्ठ विधि सलाहकार जयप्रकाश दुबे रहे।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान प्रोजेक्ट व मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनकी रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नवाचार को अपनाने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संसाधन, विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने प्रशंसा की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू, पूर्व प्रधान सिंगुलपुर शिवबचन सिंह चौहान, सेवानिवृत्त ओंकार तिवारी, विद्यालय के प्रबंधक विनोद शंकर सिंह, प्रधानाचार्य श्याम अवतार गौतम सहित शिक्षक आशिष कुमार शर्मा, गीता सिंह, गायत्री, कविता सिंह, नूतन सिंह, माया तिवारी, दीक्षा यादव, प्रीति बरनवाल एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा