डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव बने आईएमए वाराणसी के अध्यक्ष

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मिली बधाइयाँ, संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडेय ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आईएमए वाराणसी शाखा नई मिसाल कायम करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव का अनुभव और कार्यशैली संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

संपूर्णानंद पांडेय ने आईएमए के सचिव पद पर निर्वाचित डॉ. अरुण त्रिपाठी सहित सभी विजयी प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अधिकांश विजयी प्रत्याशी एक ही पैनल से निर्वाचित हुए हैं, जिससे संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय की उम्मीद है।

उन्होंने जानकारी दी कि डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव पूर्व में आईएमए उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा डॉ. श्रीवास्तव ने पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से आधिकारिक रूप से चिकित्सा सेवा प्रदान कर देश का गौरव बढ़ाया है।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा की ओर से संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए पांडेय ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी चिकित्सा सेवा और संगठन हित में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति