पूर्वजों की तलाश में हालैंड से चौबेपुर पहुंचा परिवार

1909 में सूरीनाम गए दादा के दस्तावेजों के सहारे खोज

चौबेपुर। अपने पूर्वजों की पहचान और पारिवारिक जड़ों को खोजने के उद्देश्य से हालैंड से एक परिवार सोमवार सुबह चौबेपुर थाना पहुंचा। परिवार ने पुलिस को अपने पास मौजूद पुराने दस्तावेज दिखाते हुए पूर्वजों से जुड़ी जानकारी साझा की और ग्राम बाबड़पुर में अपने संबंधियों की तलाश की बात कही।

हालैंड निवासी वेदप्रकाश विजय ने बताया कि उनके दादा स्व. दुक्खी 15 जनवरी 1909 को अंग्रेजी शासन के दौरान कलकत्ता से सूरीनाम के लिए रवाना हुए थे। वे 22 जनवरी 1909 को सूरीनाम पहुंचे, जहां बाद में 22 सितंबर 1909 से एक ठेकेदार के साथ जंगल क्षेत्र में काम करने लगे।

वेदप्रकाश विजय के अनुसार, उनके दादा का विवाह सूरीनाम में ही मंगनी मनराज से हुआ था, जो उसी जहाज से वहां पहुंची थीं। यह पूरी जानकारी उन्हें अपने पास उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों से प्राप्त हुई है।

परिवार ने बताया कि दस्तावेजों में उनके दादा का पता “बनारस, थाना चौबेपुर, ग्राम बाबड़पुर” दर्ज है। इसी पते के आधार पर वेदप्रकाश विजय अपनी पत्नी चंद्रावती तथा परिजन शिवानी और पूजा के साथ चौबेपुर थाना पहुंचे।

थाने पर पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा बाबतपुर गांव, चोलापुर क्षेत्र और बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र बताया गया। फिलहाल परिवार वहां से लौट गया, लेकिन मंगलवार को बाबतपुर गांव पहुंचकर अपने परिजनों की तलाश करने की योजना बनाई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा