वाहन ट्रांसफर के नाम पर साइबर ठगी, युवक के खाते से 1.31 लाख उड़ाए

फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड कराते ही साइबर ठगों ने बनाई बैंक खाते तक पहुंच

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर साइबर ठगों ने फर्जी मोबाइल ऐप का सहारा लेकर एक युवक के बैंक खाते से 1 लाख 31 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी होते ही पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पिपरी, धौरहरा निवासी राजेश कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी संख्या UP 65 2055 जाल्हूपुर निवासी अशोक यादव को बेची थी। 1 नवंबर को वाहन ट्रांसफर को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान चालान जांच कराने के बहाने 94549 नंबर से एक मोबाइल ऐप भेजा गया, जो बाद में पूरी तरह फर्जी निकला।

 

पीड़ित ने बताया कि ऐप डाउनलोड कराते ही उससे मोबाइल नंबर, आधार नंबर और एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी दर्ज करवा ली गई। कुछ ही देर में ठगी का शक होने पर उसने ऐप डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक साइबर ठग बैंक खाते तक पहुंच बना चुके थे।

 

पीड़ित के खाते में पहले 85,600 रुपये मौजूद थे। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में कुल 1,85,600 रुपये खाते में आए। 3 नवंबर को फर्जी चालान के नाम पर 54,100 रुपये खाते में जमा होते ही मात्र दो मिनट के भीतर 1,31,500 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

 

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत संख्या 31111250154122 है। साइबर क्राइम कार्यालय के निर्देश पर पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी।

इस संबंध में थाना प्रभारी अजित कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करें और बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या आधार से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा