कैथोर में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार

अवैध संबंध के शक में पति ने मफलर से गला घोंटकर की हत्या, पहचान छिपाने को ईंट से कुचला चेहरा

 

चोलापुर(दानगंज)। दानगंज चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कैथोर में रविवार सुबह गांव से दूर एक सुनसान बगीचे में महिला की दो दिन पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। महिला का शव खून से लथपथ था, सिर बुरी तरह कुचला हुआ मिला, जबकि दोनों पैर घुटने के नीचे से टूटे हुए थे। शव को सूखे बाजरे की झाड़ियों में छिपाने का प्रयास किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट कमिश्नर राजेश सिंह, एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, एसओजी तथा चोलापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महज 24 घंटे के भीतर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटना का सफल अनावरण कर दिया।

पुलिस जांच में मृतका की पहचान लक्ष्मी मिश्रा के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने मृतका के पति प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा (48) पुत्र नरमा मिश्रा, निवासी ग्राम सोनबरसा थाना चौबेपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

आरोपी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में लक्ष्मी मिश्रा से हुई थी। उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी रंजिश में उसने पत्नी की हत्या की योजना बना ली।

आरोपी के अनुसार 19 दिसंबर को वह पत्नी को लेकर अपनी बहन के ससुराल ग्राम अहिरौली, थाना चंदवक (जौनपुर) गया था। वहां विवाद के बाद रात करीब 11 बजे चाय पिलाने के बहाने पत्नी को ऑटो में बैठाकर दानगंज की ओर ले आया। सुनसान स्थान देखकर उसने मफलर से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

हत्या के बाद आरोपी शव को ऑटो में रखकर चोलापुर क्षेत्र के ग्राम कैथोर मोहनदासपुर पहुंचा। वहां पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने ईंट से पत्नी का चेहरा कुचल दिया और ईंट को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद शव को घसीटकर पास में लगे सूखे बाजरे के खेत में छिपा दिया और फरार हो गया।

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मफलर, सीमेंटेड ईंट, एक मोबाइल फोन और ऑटो बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना चौबेपुर में पहले से हत्या के प्रयास, चोरी और मारपीट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

अनावरण करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार, चौकी प्रभारी दानगंज पवन राय, मुख्य आरक्षी कौशल सिंह और आरक्षी अमित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा