नर्सिंग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विरोध करने पर गाली-गलौज और जीवन बर्बाद करने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र की एक नर्सिंग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर चौबेपुर थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बिना अनुमति अश्लील वीडियो बना ली और उसे कॉलेज के छात्रों को दिखाया। बाद में वही वीडियो पीड़िता के मोबाइल फोन पर भी भेज दिया गया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शादी तुड़वाने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। इस घटना से पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई।

पीड़िता ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

इस संबंध में थाना प्रभारी चौबेपुर अजित कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस