त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को

24 से 30 दिसंबर तक होगा निरीक्षण, 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक निस्तारित होंगी दावा-आपत्तियां

वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज हो गई है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत विपिन कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद की सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले समस्त विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का अनंतिम आलेख्य 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा।

अनंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का जनसामान्य द्वारा निरीक्षण 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जा सकेगा। इस अवधि में नियुक्त कर्मचारी दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसके अंतर्गत 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम भी सम्मिलित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 तथा नाम विलोपन अथवा सम्मिलित नाम पर आपत्ति के लिए प्रपत्र-4 के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

अनंतिम मतदाता सूची की एक-एक प्रति संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में 24 से 30 दिसंबर तक निशुल्क जनसामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक संबंधित उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा