धौरहरा में यूनियन बैंक ने की स्वयं सहायता समूहों की बैठक

110 समूह बैंक से जुड़े, 85 को सीसीएल स्वीकृत, अब तक 5 करोड़ से अधिक का ऋण वितरण

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के धौरहरा में सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्वयं सहायता समूहों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एकता आजीविका, कल्पना आजीविका, गुलाब आजीविका, चांद आजीविका, वैष्णो आजीविका, सुल्तान शाह सहित कई स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

बैठक में बैंक सखी नीतू साहनी, सलमा बेबी बेगम, चंद्रप्रभा, शशिकला, सीमा शर्मा, मीरा, शोभा सोनी, कंचन, सुनीता, रुबिया, निर्मला चौबे तथा गांधी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

यूनियन बैंक धौरहरा शाखा के शाखा प्रबंधक शशि शेखर ठाकुर ने महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं, ऋण प्रक्रिया और आजीविका सुदृढ़ीकरण से जुड़ी जानकारियां विस्तार से दीं। वहीं ग्रामीण विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और महिलाओं से उनके अनुभव साझा करने को कहा।

बताया गया कि यूनियन बैंक धौरहरा शाखा से कुल 110 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं, जिनमें से 85 समूहों का कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) स्वीकृत हो चुका है और वे सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अब तक इन समूहों को 5 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिससे महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

बैठक में बैंक मित्र राजेश प्रसाद, संदीप यादव, शांतनु और राधेश्याम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा