महापौर ने संगठन और विकास को दिया नया आयाम

बूथ अध्यक्षों को नेम प्लेट, चार वार्डों में 1.73 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

वाराणसी। शहर के प्रथम नागरिक महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को नगर विकास के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक नई परंपरा की शुरुआत की। लोको छित्तूपुर वार्ड में आयोजित समारोह में महापौर ने भाजपा संगठन के बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों को विशेष नेम प्लेट वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।

महापौर द्वारा वितरित नेम प्लेट पर बूथ अध्यक्ष का नाम व मोबाइल नंबर के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक, महापौर और स्थानीय पार्षद का नाम अंकित है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को अपने बूथ स्तर के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की जानकारी सहजता से उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी समस्याएं सीधे संबंधित मंच तक पहुंचा सकें।

संगठनात्मक कार्यक्रम के साथ ही महापौर ने विकास कार्यों को भी गति दी। लहरतारा, लोको छित्तूपुर, सुसुवाही और करौंदी वार्ड में कुल 1 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से 10 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

लहरतारा (वार्ड संख्या-1) के मानिक नगर कॉलोनी में बौलिया रोड से लालजी व कौशल सिंह के आवास तक पार्क के चारों ओर नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग पटरी और बिटुमिन मार्ग के निर्माण की नींव रखी गई। इस परियोजना पर 31.30 लाख रुपये खर्च होंगे।

सुसुवाही (वार्ड-39) में चार विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। कामिनी विहार में 15 लाख, स्व. मनोज शर्मा के मकान के पास 6 लाख, लोक विहार में समंत जी से पांडे जी के मकान तक 37.88 लाख तथा गणेशपुरी कॉलोनी लेन नंबर-3 में 14.70 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा।

करौंदी (वार्ड-33) में हरिजन बस्ती में जल निकासी व इंटरलॉकिंग के लिए 20 लाख, हैदराबाद गेट मार्ग से महामनापुरी पार्क तक फुटपाथ निर्माण हेतु 30.34 लाख और महामनापुरी लेन नंबर-11 में इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 12.52 लाख रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई।

लोको छित्तूपुर (वार्ड-7) में गली सुधार और इंटरलॉकिंग के दो प्रमुख कार्यों का शुभारंभ हुआ, जिनकी लागत क्रमशः 42.97 लाख और 23.57 लाख रुपये है।

इस अवसर पर पार्षद संजू सरोज, प्रवीण राय, सुरेश पटेल, श्याम भूषण शर्मा, विनीत सिंह, विवेक कुशवाहा, गोपाल जी, पार्षद प्रतिनिधि नवनीत पांडेय अतुल, क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह