बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को कानून व योजनाओं की दी जानकारी

 

वाराणसी। महिला कल्याण विभाग की टीम ने बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत मंगलवार को ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज, नवलपुर (शिवपुर) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के निर्देश पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्यों ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में गंभीर बाधा बनता है। इससे बालक-बालिकाओं का पूरा जीवन प्रभावित हो जाता है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार, चाइल्ड हेल्प डेस्क कैंट रेलवे स्टेशन के सुपरवाइजर शिवेंद्र कुमार सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर पारुल राय तथा परामर्शदाता प्राची जायसवाल ने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और समुदाय के हर नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

परियोजना समन्वयक ने बताया कि कानून के अनुसार लड़की की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई और संकल्प कराया कि न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही परिवार व समाज में होने देंगे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, एम्बुलेंस सेवा 108, 1076 और 1090 जैसे टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा