कफ सिरप प्रकरण में पुलिस का बड़ा एक्शन

मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम, सिंडिकेट के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

 

वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप प्रकरण में वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी शुभम (शिवम) जायसवाल की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।

पुलिस के अनुसार इस अवैध कफ सिरप नेटवर्क में शुभम जायसवाल के साथ उसके सिंडिकेट के सदस्य दिवेश, अमित और आकाश भी शामिल हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें। इसके साथ ही आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने के लिए उनकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई तेज करते हुए आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि कफ सिरप प्रकरण में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस