अनियंत्रित मिट्टी लदा डंपर पलटा, बालक की दर्दनाक मौत

भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण में लगे वाहनों की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

 

बबुरी (चंदौली)। क्षेत्र के उत्तरौत गांव में लेवा–इलिया मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी लदे डंपर के पलट जाने से उसके नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के अनुसार भारतमाला एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के लिए इन दिनों भारी वाहनों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को लेवा–इलिया मार्ग पर उत्तरौत गांव के पास तेज रफ्तार मिट्टी लदा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराते हुए पलट गया और घर के बाहर बैठे छोटू गुप्ता के बेटे प्रियांशु के ऊपर जा गिरा। हादसे में प्रियांशु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह मिट्टी हटाकर देखा तो बालक का आधा शरीर डंपर के नीचे दबा हुआ था। सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस के साथ इलिया, शहाबगंज, चकिया और अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो बुलडोजरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को हटाकर शव बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।

 

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर लेवा–इलिया मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और उप जिलाधिकारी चकिया विनय कुमार मिश्रा भी पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

 

आक्रोशित भीड़ ने डंपर को पत्थर और फावड़े से क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा। इससे ग्रामीणों में और आक्रोश फैल गया। काफी देर बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका और मार्ग से जाम हटवाया गया।

 

बताया गया कि मृतक प्रियांशु तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता छोटू गुप्ता और मां प्रियंका बेटे की मौत से बदहवास हो गए। छोटा भाई शिवांश और बहन रौशनी घटनास्थल पर अवाक खड़े रहे। माता-पिता के करुण विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा