चंदौली में भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

चित्र प्रदर्शनी संग श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने साझा किए अटल जी से जुड़े स्मरण

 

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को जिला कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अटल जी के जीवन से जुड़े दुर्लभ पलों को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वे चार दशकों तक भारतीय संसद के सदस्य रहे और देश के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरे पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबावों की परवाह किए बिना अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर देश की सुरक्षा को मजबूत किया। उनका जीवन, कार्यशैली और सादगी आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताए गए स्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में अटल जी चंदौली में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उस समय भीड़ कम होने पर अटल जी ने कहा था कि “मैं चंदौली में पार्टी की नींव रखने आया हूं, आने वाले समय में यहां भाजपा मजबूत स्थिति में होगी।” उनका यह कथन आज सत्य सिद्ध हो रहा है।

 

कार्यक्रम में अनिल सिंह, सूर्य मुनि तिवारी, राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, जैनेन्द्र कुमार, शिवराज सिंह, सुरेश मौर्य, आशीष कुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, अनिल तिवारी, हरिवंश (उपाध्यक्ष), किरण शर्मा, विजय शंकर पांडेय, डॉ. शंभू नाथ, जैनेन्द्र दुबे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम