विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई

ईंट भट्ठों पर दबिश, टोल प्लाजा पर वाहनों की तलाशी, मॉडल शॉप का औचक निरीक्षण

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी भदोही के आदेश के अनुपालन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को आबकारी विभाग ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच व कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।

 

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रजनीश कुमार पाण्डेय एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रोहित कुमार ने विभागीय स्टाफ के साथ थाना गोपीगंज क्षेत्र के अलमउ स्थित ईंट भट्ठों पर दबिश दी। इस दौरान भट्ठों एवं आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई, हालांकि कहीं से भी अवैध मदिरा अथवा संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

 

अभियान के तहत टीम ने लालानगर टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली। इस दौरान मदिरा के अवैध परिवहन की रोकथाम के उद्देश्य से वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा नहीं पाई गई।

 

इसके अलावा गोपीगंज स्थित मॉडल शॉप का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन से स्कैनिंग कर बिक्री की स्थिति की जांच की गई, उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा क्यूआर कोड के माध्यम से मिलान किया गया। जांच में सभी अभिलेख, स्टॉक एवं व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

 

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    ज्ञानपुर में तालाब की भूमि से हटवाया अतिक्रमण, वारी में लापरवाही पर लेखपाल के निलंबन के निर्देश   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण…

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई का मिला आश्वासन   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। जिले में पत्रकारों के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास