एकमा के तत्वावधान में कंबल वितरण, 2000 जरूरतमंदों को मिली राहत

जिलाधिकारी ने की पहल की सराहना, प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। एकमा के तत्वावधान में शनिवार को नगर के मर्यादपट्टी स्थित एकमा प्रांगण में गरीबों, असहायों एवं कालीन बुनकरों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने लाभार्थियों को कंबल वितरित किए और इस मानवीय पहल के लिए एकमा के पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्गों को राहत देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।

 

एकमा के अध्यक्ष मो. रजा खान और मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों के लिए ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, वहीं एसडीएम अरुण गिरी एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम में एकमा अध्यक्ष मो. रजा खान, पीयूष बरनवाल, शाहिद अंसारी, अमित मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र