रॉड व डंडों से हमला, दो के हाथ टूटे, कई को सिर में चोट
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बराई गांव में शुक्रवार सुबह आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हमले में रॉड और डंडों का इस्तेमाल किए जाने से अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र, जोगेन्द्र, देवेन्द्र उर्फ कल्लू, नागेन्द्र उर्फ मल्लू, राजेन्द्र उर्फ भल्लू, मुकेश, राकेश, प्रहलाद व सूरज ने एकजुट होकर हमला कर दिया। मारपीट में माधुरी देवी तथा अरविन्द का हाथ टूट गया, जबकि बच्चों सहित अन्य लोगों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।




