पानी लेने गई किशोरी कुएं में गिरी, चाचा ने कूदकर बचाई जान

कड़ाके की ठंड में दिखी मानवता, दोनों घायल पर खतरे से बाहर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के अजांव गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा टल गया, जब कुएं से पानी लेने गई एक किशोरी का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। किशोरी के गिरने की आवाज सुनते ही उसके चाचा ने बिना समय गंवाए कुएं में छलांग लगा दी और उसकी जान बचा ली। इस दौरान दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजांव गांव निवासी राजकुमार उपाध्याय की बेटी काजल उपाध्याय, जो सुभाष इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है और हाथ से दिव्यांग भी है, रात में कुएं से पानी लेने गई थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे चाचा राजीव उपाध्याय ने तुरंत कुएं में कूदकर किशोरी को बाहर निकाला।

इस घटना में काजल को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जबकि राजीव उपाध्याय भी आंशिक रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कड़ाके की ठंड के बावजूद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चाचा की सूझबूझ और साहस की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस