आगामी चुनाव पर हुई अहम चर्चा, एकजुटता का आह्वान
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्कड़ पहलवान उर्फ ज्ञानू यादव ने कैथी के पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और चुनावी मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और जनहित के सवालों पर मजबूती से संघर्ष करेगी। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




