पकरी तिराहा रेलवे क्रॉसिंग बनी हादसों का सबब

ऊँचा फाटक और अव्यवस्था से रोज खतरे में पड़ रही हजारों जानें

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन के सबसे नजदीक स्थित पकरी तिराहा रेलवे क्रॉसिंग इन दिनों रेलवे विभाग की घोर लापरवाही का प्रतीक बन चुकी है। अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते यहां प्रतिदिन हजारों लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार फाटक बंद होने के बावजूद उसकी ऊँचाई असामान्य रूप से अधिक होने के कारण दोपहिया वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए फाटक के नीचे से निकल जाते हैं। वहीं चारपहिया वाहन चालकों को मजबूरी में लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे यातायात बाधित होता है और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

 

बताया जा रहा है कि यह समस्या कोई नई नहीं, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। ट्रेन के आवागमन के दौरान भी कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर क्रॉसिंग पार कर लेते हैं। यह स्थिति कभी भी किसी बड़े रेल हादसे का कारण बन सकती है। सुबह और शाम के समय, जब यातायात का दबाव सबसे अधिक रहता है, तब हालात और भी भयावह हो जाते हैं।

 

पकरी तिराहा रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि फाटक की ऊँचाई को मानक के अनुसार किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा