श्री राम जानकी मंदिर परिसर में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ट्रक से 40 हजार की बैटरियां चोरी, स्थायी पुलिस चौकी की मांग

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद के सुंदरबन, कटेबना स्थित श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र श्री राम जानकी मंदिर (ट्रस्ट) परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर क्षेत्र में खड़े एक ट्रक से करीब 40 हजार रुपये मूल्य की दो बैटरियां चोरी कर लीं।

घटना की सूचना मिलते ही ज्ञानपुर पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

मंदिर की पीठाधीश्वर माँ राजलक्ष्मी मंदा जी ने बताया कि मंदिर परिसर चारों ओर से वन क्षेत्र से घिरा हुआ है, जिससे यहां सुरक्षा का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि श्रद्धालुओं और संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाए।

स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की आवश्यकता जताई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके प्रिंस ने अब तक नहीं खोले राजनीतिक पत्ते, जरूरतमंद परिवारों की मदद और जनहित के कार्यों से बटोर रहे चर्चा; 2027 के चुनाव में…

    पीईटी-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परीक्षार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी