बोत्स्वाना के परिवहन मंत्री ने किया बरेका का औपचारिक दौरा

आधुनिक रेल इंजनों की तकनीक व निर्माण प्रक्रिया का लिया जायजा

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का शनिवार को बोत्स्वाना सरकार के परिवहन एवं अवसंरचना मंत्री नूह सलाके ने औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बरेका में निर्मित आधुनिक रेल इंजनों, उनकी निर्माण प्रक्रिया तथा उन्नत तकनीकी विशेषताओं का गहन अवलोकन किया।

प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने मंत्री नूह सलाके का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) सुनील कुमार के नेतृत्व में उन्हें कार्यशालाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने न्यू ब्लॉक शॉप, टर्बो शॉप, लाइट मशीन शॉप सब-असेंबली शॉप, ईएस एवं ईटी शॉप, लोको असेंबली शॉप तथा लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुनील कुमार ने बरेका में निर्मित विभिन्न प्रकार के रेल इंजनों, उनकी निर्माण तकनीक, गुणवत्ता मानकों और नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद नूह सलाके ने अभिकल्प (डिजाइन) विभाग का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने विभिन्न लोकोमोटिव डिजाइनों को देखा और डिजाइन आधारित निर्माण प्रक्रिया को समझा।

 

प्रशासन भवन स्थित महाप्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सुनील कुमार ने बरेका की प्रमुख उपलब्धियों, उत्पादन क्षमता, निर्यात गतिविधियों तथा स्वदेशी तकनीक पर आधारित लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने भी बरेका द्वारा निर्मित रेल इंजनों की तकनीकी विशेषताओं से मंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण तथा राइट्स के अधिकारी भी उपस्थित रहे। दौरे का मुख्य उद्देश्य बरेका में निर्मित रेल इंजनों और उनकी उन्नत निर्माण प्रक्रिया की प्रत्यक्ष एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त करना था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा