चक्का गांव में कपड़े की दुकान में लाखों की चोरी, व्यापारियों में दहशत

शटर के ताले तोड़कर ले उड़े कीमती कपड़े, पुलिस जांच में जुटी

हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत पंचकोशी मार्ग स्थित चक्का गांव में शनिवार रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

औसानपुर गेट से करीब 100 मीटर आगे पंचकोशी मार्ग पर चक्का गांव में स्थित आयुष फैशन कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान के संचालक आयुष भास्कर शनिवार रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर वेरवा चले गए थे। रविवार को पारिवारिक कार्यक्रम के कारण दुकान नहीं खुली। दोपहर करीब 2 बजे जब आयुष भास्कर दुकान पहुंचे, तो दुकान की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए।

दुकान का शटर नीचे से लगे दोनों ताले टूटे हुए थे। शटर उठाकर अंदर प्रवेश करने पर देखा गया कि दुकान में रखा कीमती कपड़ा पूरी तरह बिखरा पड़ा था और अधिकांश माल गायब था। चोर दुकान से लाखों रुपये मूल्य के कपड़े समेटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने परिजनों को सूचना दी और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और दुकानदार से हरहुआ पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा