कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सारनाथ व रोहनिया पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, करोड़ों के अवैध कारोबार का खुलासा

 

वाराणसी। कोडीन कफ सिरप तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में सारनाथ थाना और रोहनिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग बोगस (फर्जी) फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये का कोडीन कफ सिरप बांग्लादेश भेजते थे और वहां से प्राप्त ब्लैक मनी को भारत में खातों के जरिये व्हाइट किया जाता था।

पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल है, जिसके खाते में अवैध धनराशि पहुंचती थी। मामले में प्रतीक गुजराती नामक व्यक्ति का भी नाम सामने आया है, जो हवाला के माध्यम से काले धन को सफेद करने का काम कर रहा था।

 

विवेचना के दौरान सामने आए आरोपियों में रोहनिया पुलिस ने स्वप्निल केसरी निवासी मुगलसराय (चंदौली), दिनेश कुमार निवासी मैदागिन (वाराणसी) और आशीष यादव निवासी ईश्वरगंगी (वाराणसी) को गिरफ्तार किया है। वहीं सारनाथ पुलिस ने विष्णु कुमार पांडेय निवासी सारनाथ तथा लोकेश अग्रवाल निवासी महमूरगंज थाना सिगरा को हिरासत में लिया है।

 

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि नवंबर माह में रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवार स्थित एक गोदाम से अवैध नशीला सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई थी। इसमें कोडीन कफ सिरप की 18,600 शीशियां और अन्य कफ सिरप की 75,150 शीशियां, कुल 93,750 शीशियां शामिल थीं। मौके से आजाद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में पूरे माल का मालिक शुभम जायसवाल बताया था।

ई-वे बिल की जांच में सामने आया कि यह माल गाजियाबाद से चंदौली स्थित सिंह मेडिकोस के लिए भेजा गया था, लेकिन उसे अवैध रूप से वाराणसी में भंडारित किया गया था। आजाद जायसवाल ने खुलासा किया था कि यह खेप बांग्लादेश भेजी जानी थी, जहां इसे दस गुना कीमत पर बेचा जाता।

 

एडीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम जब चंदौली स्थित सिंह मेडिकोस के पते पर पहुंची तो वहां केवल एक कमरे में दो कुर्सियां मिलीं। मकान मालिक, अलउकबा के प्रोप्राइटर और संबंधित बैंक खातों के कर्मचारियों के बयानों से स्वप्निल केसरी, दिनेश यादव और आशीष यादव की भूमिका सामने आई।

जांच में पता चला कि शुभम जायसवाल के निर्देश पर सिंह मेडिकोस और एसपी फार्मा के नाम से तीन शेल (फर्जी) कंपनियां खोली गई थीं। हवाला के जरिए प्राप्त नकद रकम को इन फर्मों के खातों में जमा कर अन्य कंपनियों के माध्यम से शैली ट्रेडर्स (शुभम जायसवाल की फर्म) के खाते में ट्रांसफर किया जाता था।

 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे कई वर्षों से दवाओं की खरीद-बिक्री का काम कर रहे थे। दिनेश ने बताया कि उसकी दुकान के सामने ही शुभम जायसवाल की दुकान है। दिनेश और आशीष ने स्वप्निल केसरी को मोटी कमाई का रास्ता बताया और उसकी मुलाकात कई बार शुभम जायसवाल से कराई। इसके बाद मिलकर चंदौली में एसपी फार्मा समेत तीन फर्जी फार्मा कंपनियां खोली गईं, जिनके जरिए अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे भी गिरफ्तारियां संभव हैं और अवैध धनराशि को सीज करने की कार्रवाई जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह