भदोही में हिंदू समाज का संगोष्ठी कार्यक्रम, पवन जी ने सांस्कृतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

जमुनीपुर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित लोग, समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना पर जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। आज दिनांक 28/12/2025 को जमुनीपुर कॉलोनी में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी प्रांत के सह सेवा प्रमुख पवन जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को पहचानने और उन्हें सहेजने का आह्वान किया।

 

पवन जी ने कहा कि पर्यावरण हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा रहा है। हमारे शास्त्रों और संस्कृति में वर्ष, नदियाँ, वन और प्रकृति देवताओं का निवास माने गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कृति में भोजन, साधन और वस्त्र जीवन के मापदंड नहीं, बल्कि संस्कार और मूल्य ही पहचान हैं।

 

पवन जी ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसके संगठन, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा में निहित है। समाज को एकजुट होकर अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सशक्त और संस्कारित भारत मिल सके।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गायत्री यज्ञ से हुई। इसके बाद मां भारती की आरती और वंदे मातरम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज सिंह, मुख्य अतिथि कृपेश जी महाराज, विशिष्ट अतिथि योगिता हेमकर जी और राधे चौहान जी उपस्थित रहे।

 

साइकिलिस्ट गोविंद यादव का मंच पर अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। तहसीलदार सिंह, डॉक्टर नित्यानंद सच्चिदानंद, रमेश जी, सर्वेश्वर जी, आकाश जी, पंकज जी, श्रीश जी, मिथुन जी, सुरेंद्र दुबे, पप्पू तिवारी, अशोक जायसवाल, रविंद्र दुबे, दयाशंकर मौर्य, प्रदीप यादव, सुभाष मौर्य, विशाल, अजय दुबे, दिलीप गुप्ता, विनय उमर वैश्य, विनीत बरनवाल, गिरधारी जायसवाल, जयकुमार राय, संतोष चौहान, राहुल गौतम सहित हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वक्ताओं के विचारों का समर्थन किया और राष्ट्र और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना और एकजुटता को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम