शीतलहर, घना कोहरा व अत्यधिक ठंड से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

शीतलहर, घना कोहरा व अत्यधिक ठंड से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

 

भदोही। शीतलहर, घने कोहरे एवं अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शैलेष कुमार के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) कुंवर वीरेंद्र मौर्य के पर्यवेक्षण में यह एडवाइजरी जनपदवासियों के लिए जारी की गई है, ताकि ठंडजनित जोखिमों से बचाव किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार—

स्थानीय रेडियो, दैनिक समाचार पत्र, टीवी व मोबाइल फोन के माध्यम से नियमित रूप से मौसम की जानकारी लेते रहें।

कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा, हीटर, ब्लोवर आदि का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें, जिससे जहरीली गैस या धुआं जमा न हो।

शरीर को सूखा रखें। गीले कपड़े तुरंत बदल लें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

घर में अलाव की व्यवस्था न होने पर अत्यधिक ठंड के दिनों में प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक केंद्रों व आश्रय स्थलों पर जाएं, जहां अलाव की व्यवस्था की गई है।

ऊनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर आदि का प्रयोग करें। ऊनी कपड़ों की कमी होने पर दो-तीन कपड़े एक के ऊपर एक पहनकर ठंड से बचाव किया जा सकता है।

अत्यधिक ठंड व कोहरे की स्थिति में छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को यथासंभव घर के अंदर ही रखें।

शरीर की ऊष्मा बनाए रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।

धूप निकलने पर उसका सेवन करें, यह शीतलहर से बचाव में सहायक होता है।

हाइपोथर्मिया के लक्षण जैसे असामान्य शरीर तापमान, भ्रम, स्मृति हानि, बेहोशी, अत्यधिक ठिठुरन, सुस्ती, थकान, तुतलाहट आदि दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।

शीतदंश के लक्षण जैसे शरीर के अंगों का सुन्न पड़ना, हाथ-पैर की उंगलियों, कान या नाक पर सफेद या पीले धब्बे दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।

अपने आसपास अकेले रहने वाले पड़ोसियों, विशेषकर बुजुर्गों का ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

ठंड के दौरान पालतू पशुओं व पक्षियों के बाड़ों को ऊष्मा रोधी बनाएं। खिड़की-दरवाजे ढकें, लेकिन वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त स्थान खुला रखें।

सोते समय सिगड़ी, अलाव या अंगीठी बुझाकर सोएं। बंद स्थानों में इन्हें जलाने से बचें, जिससे आगजनी व दम घुटने की घटनाओं से बचाव हो सके।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जारी की गई एडवाइजरी का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई का मिला आश्वासन   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। जिले में पत्रकारों के साथ…

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद भदोही में आयोजित जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास