उन्नाव रेप पीड़िता पर टिप्पणी को लेकर मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

नेशनल इक्वल पार्टी व महिला मंच ने जताई कड़ी नाराजगी, बयान को बताया अस्वीकार्य

 

शिवपुर (वाराणसी)। उन्नाव रेप पीड़िता के मामले में दुष्कर्मी कुलदीप सेंगर की रिहाई को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा सहयोगी दल के नेता व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने मंत्री की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें नैतिकता के आधार पर तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

 

शशि प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े अत्यंत संवेदनशील मामलों में इस तरह की बयानबाजी पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता के नाम पर की गई टिप्पणी से समाज में गलत संदेश गया है और यह पीड़िताओं के दर्द का उपहास है।

 

इस मुद्दे पर संयुक्त महिला मंच ने भी मंत्री के बयान की घोर निंदा की। महिला मंच की अध्यक्ष दीदी वंदना सिंह, प्रवक्ता सुमन सिंह, गौतम जी, रंजू जी, करना जी और अजय आर्य ने अपने वक्तव्यों में मंत्री के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

 

यह विरोध और मांग पार्टी कार्यालय भरलाई, शिवपुर में आयोजित बैठक के दौरान सामने आई। बैठक में महासचिव प्रकाश जायसवाल, दिनेश यादव, दिनेश पटेल, राजू पटेल, जितेंद्र पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मंत्री के बयान की निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

नेशनल इक्वल पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक महिलाओं के प्रति न्याय और सम्मान की बात अधूरी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    कंदवा में 15 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, टिनशेड और कच्ची दीवार ध्वस्त   वाराणसी। चकबंदी न्यायालय के फैसले के बाद नगर निगम ने गुरुवार को कंदवा…

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    महापौर अशोक तिवारी ने सबसे पहले कराया स्व-गणना पंजीकरण, नागरिकों से सहभागिता की अपील   वाराणसी। देश की पहली डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ बुधवार को धर्मनगरी काशी से हुआ। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं