उप कृषि निदेशक ने किया किसान पाठशाला का निरीक्षण

किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग व गो आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने की दी सलाह

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के भंदहांकलां स्थित साधन सहकारी समिति पर संचालित किसान पाठशाला का सोमवार को उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान किसान पाठशाला में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर विशेष जोर दिया।

 

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो हरित क्रांति से आई खुशहाली फीकी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक प्रयोग से ही दूसरी हरित क्रांति संभव है और इसके लिए किसानों को जागरूक होना होगा।

 

उन्होंने किसानों से धरती मां की सुरक्षा के लिए गो आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उनका कहना था कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी, बल्कि विषमुक्त और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न का उत्पादन भी संभव होगा।

 

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों को उर्वरक खरीदते समय सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाद की बोरी पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक न खरीदें। यदि कोई दुकानदार तय मूल्य से अधिक दाम वसूलता है तो उसकी सूचना विभाग को दें, ऐसे व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

 

मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को प्राकृतिक खेती, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम प्रणाम योजना और कृषि उत्पादन में एफपीओ की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर विषमुक्त खाद्यान्न उत्पादन करने की अपील की।

 

इस अवसर पर समिति के सचिव चंद्र प्रकाश, महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश यादव, चंद्रदेव यादव सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की और विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन