न्यू सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में यूफोरिया 2.0 का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना कर बढ़ाया उत्साह

वाराणसी। बलुआ रोड, तिलमापुर स्थित न्यू सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में “यूफोरिया 2.0” के अंतर्गत द्वितीय वार्षिक समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और जोश से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, स्कूल डांस, पार्टी डांस, प्रेरणाप्रद नाटक, संस्कार गीत तथा नाट्य मंचन के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण, शैक्षिक मूल्यों और आदर्श संस्कारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी दिव्यांश जायसवाल भी दीप प्रज्ज्वलन में सम्मिलित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत जे. जायसवाल एवं कॉलेज प्रबंधक महेंद्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि का बुके और विद्यालय का कैलेंडर भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे छात्र-छात्राएं भविष्य में न केवल विद्यालय बल्कि समाज और प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को भी शुभकामनाएं दीं।

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकगण, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ