नमो घाट पर नववर्ष भीड़ को लेकर मालवीय पुल पर चार दिन तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक संभव

ट्रैफिक प्लान तैयार, दोपहिया व पैदल यात्रियों को मिलेगी छूट

वाराणसी। नववर्ष के अवसर पर नमो घाट पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मालवीय पुल पर चार दिनों तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जा सकती है। प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा के बाद मंगलवार से ही यह निर्णय लागू किया जा सकता है। हालांकि ट्रैफिक प्लान के तहत चारपहिया और तिपहिया वाहनों का डायवर्जन कर यातायात संचालन जारी रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों को पुल से आने-जाने की अनुमति होगी। पैदल यात्रियों पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी।

यातायात विभाग के अनुसार, ट्रैफिक प्लान के अंतर्गत पड़ाव चौराहे पर बड़े वाहनों को डायवर्ट कर रामनगर–सामने घाट होते हुए शहर की ओर भेजा जाएगा। वहीं गोलगड्डा चौराहे पर बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा, जिससे उन्हें भदऊ–राजघाट मार्ग से मालवीय पुल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

यातायात पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली है। अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक सावधानियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस संबंध में एसीपी यातायात सौम्बीर सिंह सिरोही ने बताया कि जनसुविधा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण भी आवश्यक है। नववर्ष पर नमो घाट पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यदि जाम या पुल पर दबाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आवश्यकता पड़ने पर मालवीय पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। ऐसे में बड़े वाहनों को पड़ाव पर रोककर रामनगर–सामने घाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा, वहीं गोलगड्डा पर भी इन्हें रोककर भदऊ–मालवीय पुल की ओर जाने से प्रतिबंधित किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और “कार्य प्रगति पर है, कृपया धीरे चलें” के निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह