फरियादियों को दौड़ाने पर डीएम सख्त, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता

वाराणसी। फरियादियों को अनावश्यक रूप से दौड़ाए जाने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की शिकायतों को शासन की मंशानुसार गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक जनसमस्या का समाधान हो और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर नियमित जनसुनवाई करने और प्राप्त शिकायतों का प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसे सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से लें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा