बीएचयू के पूर्व छात्र अनुराग आर्य को पुनः मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के असाधारण कार्यों को मिला सम्मान

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य (आईपीएस) को अपराध से जुड़े जटिल मामलों के सफल निस्तारण, शांति एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था कायम रखने में उनके असाधारण योगदान के लिए एक बार फिर ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह सम्मान सार्वजनिक सुरक्षा, सेवा और न्याय सुनिश्चित करने के प्रति उनके गहन कर्तव्यबोध, प्रतिबद्धता और दृढ़ नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अगस्त 2024 में भी अनुराग आर्य को इसी प्रतिष्ठित पदक से नवाजा जा चुका है। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

अनुराग आर्य मूल रूप से बागपत जनपद के निवासी हैं और वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से भौतिकी में बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की। बीएचयू के विज्ञान संकाय में जून 2006 से मई 2009 तक वे एक होनहार और प्रतिभावान छात्र रहे। छात्र जीवन के दौरान वे ब्रोचा हॉस्टल के कमरा संख्या 199 में रहते थे और पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी गहरी रुचि रखते थे।

अपने सेवा काल में अनुराग आर्य अमेठी, बलरामपुर, मऊ, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वे बरेली जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक उन्हें पुलिस महानिदेशक की सिल्वर डिस्क, गोल्ड डिस्क और प्लेटिनम डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अनुराग आर्य की इस उपलब्धि को बीएचयू सहित पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विश्वविद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा