मंडल में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, बढ़ते हादसों पर चिंता

ब्लैक स्पॉट, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप व हिट एंड रन योजना पर सख्त निर्देश

 

वाराणसी। मंडल स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायल व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थानों पर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। साथ ही हाईवे पर सर्विस लेन से सीधे हाईवे पर चढ़ने वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कोहरे के दृष्टिगत सभी वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से ट्रैक्टरों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने पर जोर देते हुए सभी जनपदों के एआरटीओ एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनपद के डीपीआर, जिला कृषि अधिकारी, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यह कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराएं।

सरकार द्वारा संचालित हिट एंड रन योजना के तहत अधिक से अधिक पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिए गए। प्रत्येक दुर्घटना की जांच कर अज्ञात में दर्ज मामलों को जिला सड़क सुरक्षा समिति को प्रेषित कर पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंडल के सभी जनपदों के प्रमुख स्थलों एवं चौराहों पर फ्लेक्स लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वाराणसी एवं चंदौली जनपद के गुड सेमरेटियन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक गुड सेमरेटियन की पहचान कर उन्हें अनुग्रह राशि दिलाने के साथ-साथ सम्मानित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस बैठक में मनोज कुमार वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), आलोक कुमार, अपर जिला अधिकारी, वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त जनपदों के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक