नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अमन कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन

10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में किया क्वालीफाई, जिले का बढ़ाया मान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बनारस के प्रतिभाशाली निशानेबाज अमन कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। अमन ने 10 मीटर एयर पिस्टल एवं 50 मीटर फ्री पिस्टल—दोनों ही स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें उत्कृष्ट शूटर की उपाधि भी प्रदान की गई।

अमन इससे पूर्व काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से एक बार तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से चार बार लगातार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं, जहां उनका प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है।

वर्तमान में अमन अपनी नियमित शूटिंग अभ्यास सनबीम अकादमी शूटिंग रेंज पर करते हैं, जिसका संचालन उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एवं सनबीम ग्रुप के निदेशक जगदीप मधोक द्वारा किया जाता है। अमन ने बताया कि उन्हें इस खेल में एसोसिएशन का भरपूर सहयोग मिलता है।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में भी वे प्रतिभाग करेंगे। अमन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग और प्रेरणा से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा