गोमती नदी पर प्लाटून पुल निर्माण को मिली मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी

एमएलसी चंचल सिंह ने अधिकारियों संग किया स्थल निरीक्षण

 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के भगवानपुर–तेतारपुर (गाजीपुर) को जोड़ने वाली गोमती नदी पर वर्षों से लंबित प्लाटून पुल निर्माण की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। ग्रामीणों की मांग पर चंदौली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद इस घाट पर प्लाटून पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।

रविवार को विधान परिषद सदस्य चंचल सिंह ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थल की तकनीकी पहलुओं की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्लाटून पुल के निर्माण से धौरहरा, भगवानपुर, श्रीकंठपुर, राजवारी, चंद्रावती सहित उस पार गाजीपुर जनपद के तेतारपुर, गौरहट, गोरखा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर धौरहरा, भगवानपुर, कैथी समेत कई गांवों के लगभग 25 लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मिलकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री रहते हुए ही गोमती नदी पर प्लाटून पुल का प्रस्ताव दे चुके थे और क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित थे। उन्होंने बताया कि विलंब होने पर पुनः मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विषय रखा गया, जिसके बाद अब पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इससे वाराणसी–गाजीपुर के लोगों का आवागमन सुगम होगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद देने वालों में जयप्रकाश पांडेय, मंजीत सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, राजू यादव (प्रधान), सत्येंद्र सिंह, रामलाल पाल, पन्नेलाल निषाद सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र