सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल

चौबेपुर के ढाखा गांव में नवीन परती भूमि पर कब्जे की कोशिश

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव की नवीन परती आराजी संख्या 616 घ की सरकारी भूमि पर सोमवार की रात अवैध निर्माण कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी गांव के ही दबंग रविंद कुमार पांडेय एवं उनके परिजनों द्वारा राजस्व कर्मियों की कथित मिलीभगत से उक्त भूमि पर कुछ निर्माण कराया जा चुका है और अब उसी के आगे जबरन कब्जा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार मामले की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन उनके स्तर से भी कोई प्रभावी रोकथाम नहीं की गई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर शासन की मंशा सरकारी भूमि को हर प्रकार के अतिक्रमण से मुक्त कराने की है, वहीं दूसरी ओर राजस्व कर्मियों और पुलिस की कथित मिलीभगत से सरकारी भूमि पर कब्जा पक्का किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ आवश्यक व सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा