समाजसेवी रितेश कुमार की पहल, 50 असहाय बुजुर्गों को मिली राहत
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र के गरथौली दलित बस्ती में समाजसेवी रितेश कुमार की ओर से असहाय एवं जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान करीब 50 गरीबों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी गणेश सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय बुजुर्गों की मदद करना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना भगवान की सेवा के समान है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में जगमोहन, विनोद, दल्लू, रमेश कुमार, रमेश, पूनम देवी, दिनेश कुमार, तारा, मुन्नी, सुशीला, शांति सहित कई ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




