खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव हत्याकांड का खुलासा, चुनावी रंजिश में की गई थी फूलचंद्र की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा व अन्य सामान बरामद

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में 26 दिसंबर को हुई 60 वर्षीय फूलचंद्र उर्फ सेवाराम पासवान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी फूलचंद्र को आगामी प्रधानी चुनाव से हटाना चाहता था, ताकि उसकी जीत सुनिश्चित हो सके।

एसपी सिटी ने बताया कि 26 दिसंबर की सुबह फूलचंद्र अपने ग्राहक सेवा केंद्र (यूबीआई) पर पहुंचे थे। करीब 10:15 बजे दुकान का शटर अंदर से बंद मिला। बाहर मौजूद महिलाओं को संदेह हुआ तो शटर उठाकर देखा गया, जहां फूलचंद्र कुर्सी पर लहूलुहान अवस्था में पड़े कराह रहे थे। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। तलाशी में उनके पास से ₹1 लाख 67 हजार नकद बरामद हुए। इस संबंध में थाना खुटहन पर मु.अ.सं. 382/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वनुआडीह तिराहे से दो अभियुक्तों राजेश यादव और अंकित गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभियुक्त राजेश यादव ने स्वीकार किया कि वर्ष 2005 और 2015 के प्रधानी चुनावों को लेकर मृतक से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इस बार भी दोनों चुनाव लड़ने वाले थे और उसे आशंका थी कि फूलचंद्र उसे हरा सकते हैं।

घटना के दिन राजेश यादव अपने साथी अंकित गुप्ता के साथ जनसेवा केंद्र पहुंचा और फूलचंद्र से चुनाव न लड़ने को कहा। बातचीत बढ़ने पर आवेश में आकर दुकान के पास रखी ईंट से फूलचंद्र के सिर पर कई वार कर दिए। अंकित गुप्ता ने भी हमले में सहयोग किया। इसके बाद दोनों शटर बंद कर बाइक से फरार हो गए और मृतक का मोबाइल एनएनसी स्कूल के परिसर में फेंक दिया।

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, मृतक की दुकान की चाबियां, स्क्रीन टच मोबाइल व सिम, तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में: राजेश यादव पुत्र स्व. पारस यादव, अंकित गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र संतोष गुप्ता, निवासी ग्राम पनौली, थाना खुटहन शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय शर्मा, कांस्टेबल आनंद पासवान, अजय यादव, कुलदीप गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार वर्मा व सोनू यादव शामिल रहे।

पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेजते हुए मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा